[ad_1]

फरीदाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मुकदमे में कोर्ट से फरार घोषित एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पंकज उत्तम नगर, दिल्ली का रहने वाला है। आरोपित ने वर्ष 2020 के मार्च माह में पंकज बूट हाउस से 2.30 लाख रुपये के जूते का ऑर्डर कर दिल्ली मंगवाए थे। इसके बाद जूतों का भुगतान न करके आरोपित ने अपना फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने इस मामले की थाना शहर बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को 4 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया था। बाद में कोर्ट आरोपित पंकज को 10 जुलाई 2020 को जमानत मिल गई थी। उसके बाद से पंकज कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहने पर उसे फरार घोषित कर दिया और पंकज के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।
थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी महेन्द्र सिंह की टीम ने गुरुवार को अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से एनआईटी के आकाश होटल से पंकज को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार करने के जेल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/सुमन/सुनील