Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बागपत, 15 फ़रवरी (हि.स.)।बालैनी थाना क्षेत्र में किसानों के नलकूपों को निशाना बनाने वाले 5 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी का सामान भी मिला है। सभी चोर शातिर अपराधी हैं जिन पर दर्जनों मामले दर्ज हैं।
बालैनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर किसान परेशान थे, मुकारी, डोलचा, दत्तनगर गांवों सहित अन्य गांवों में भी चोरी की जा रही थी। जिनकी सूचना बालैनी थाने में दर्ज की गई। एसपी बागपत ने चोरी की घटनाओं को लेकर सख्त निदेश दिए। बालैनी थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने पुलिस टीम बनाकर चोरों को पकड़ने का प्लान बनाया और पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोर शातिर है जिन पर दर्जनों मुकदमें मिले है। थाना पुलिस के अनुसार चोरों के पास से चोरी किये हुए एक कैन में ट्रांसफार्मर का 20 लीटर तेल, क्वॉयल 50 किग्रा. बिजली का केबिल, तांबे के तार, 7500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त 02 प्लास, 01 लोहा काटने की आरी, 02 पेचकश, एक दरांती बरामद किये गए हैं। पकड़े गए चोरों में चार अपराधी मुकारी गांव के रहने वाले हैं जिनके नाम गोरव, विकास,शेखर, अतुल शामिल है,सभी आरोपियों पर दर्जनों मुकदमें मिले है। पांचवा अपराधी पिलाना गांव का रहने वाला कमल है उस पर भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों पर बागपत व गाजियाबाद जिले में अपराध दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/सियाराम