Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए सट्टा खिलवाने वाले 12 साइबर अपराधियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त तेज स्वरूप ने बताया कि काफी समय से ऑनलाइन सट्टा खिलाने की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना की पुलिस ने एसबीआई इंक्लेव अपार्टमेंट के एक कमरे से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों में झारखंड निवासी रोहन गोप,आशीष कुमार सिंह,विजय वावरी राहुल राय, बिट्टू कुमार शाह, विजय कुमार बावरी, एकलव्य कुमार निषाद, दीपक शर्मा,छत्तीसगढ़ निवासी राहुल कुमार और बिहार का रहने वाला शुभम कुमार,जैकी कुमार,प्रभात कुमार है। इनके पास से मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप, छह चेकबुक समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्तों से प्राप्त खातों की जांच नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो पोर्टल के माध्यम से किए जाने पर ज्ञात हुआ है इन खातों के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में 26 शिकायतें दर्ज हैं। अभी तक इन अभियुक्तों की दस लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराया गया है। साथ ही इन खातों से जुड़े अन्य खातों को भी फ्रीज कराया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/राजेश