Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गांधीनगर, 24 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जूनागढ़ में आयोजित होगा। समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा राज्य में कई जगहों पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी गांधीनगर में, गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड पंचमहाल में और राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य और कलेक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण करेंगे।
राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों का विवरण :
क्रम मंत्रियों के नाम जिला
कैबिनेट मंत्री
1. कनुभाई देसाई नवसारी
2. ऋषिकेश पटेल पाटण
3. राघवजी पटेल राजकोट
4. बलवंतसिंह राजपूत अहमदाबाद
5. कुंवरजी बावलिया बोटाद
6. मुलुभाई बेरा देवभूमि द्वारका
7. डॉ. कुबेरभाई डिंडोर दाहोद
8. भानुबेन बाबरिया सुरेन्द्रनगर
राज्य स्तरीय मंत्री
9. हर्ष संघवी सूरत
10. जगदीश विश्वकर्मा कच्छ
11. परशोतम भाई सोलंकी अमरेली
12. बचुभाई खाबड़ महिसागर
13. मुकेश पटेल वलसाड
14. प्रफुल पानशेरिया मोरबी
15. भीखुसिंहजी परमार नर्मदा
16. कुंवरजीभाई हलपति डांग
इसके अलावा गिर सोमनाथ, आंणद, पोरबंदर, बनासकांठा, जामनगर, तापी, छोटा उदेपुर, खेड़ा, वडोदरा, साबरकांठा, भरूच, भावनगर, मेहसाणा और अरवल्ली में संबंधित जिला कलेक्टरों द्वारा ध्वज वंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/वीरेन्द्र