[ad_1]

दरंग (असम), 23 फरवरी (हि.स.)। दरंग जिलांतर्गत शिलबारी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि दलगांव से शिलबारी की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (एएस-01ईएम-4746) ने बीती देर रात शिलबारी में सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचपी-96-3592) को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सिराजुली, रहमानपुर निवासी मोशर्रफ अली के रूप में हुई है। तेज रफ्तार कार हादसे के दौरान पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
सूचना मिलते ही शिलबारी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेजा गया, हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद