[ad_1]

अयोध्या, 15 जनवरी(हि स)। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा कि मंदिर अधूरे नहीं होते, मंदिर निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि अभी मंदिर पूरा भी नहीं बना तो उद्घाटन क्यों हो रहा है, जबकि अभी रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
दोनेरिया ने कहा कि जैसे ही मंदिर पूरा बनकर तैयार होगा, उस समय भी भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि वैसे,मंदिर कभी अधूरा नहीं होता,मंदिर निर्माण सतत चलने वाली प्रक्रिया है। आपने अपने आसपास के कई मंदिर देखे होंगे,जो धीरे–धीरे बनते रहे और आज विशाल रूप में होंगे।
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि श्रीराम मंदिर एक साधारण मंदिर नहीं है। यह राष्ट्र मंदिर है। राम मंदिर बनने के बाद देश का भाग्योदय होगा। इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ बृजनंदन
/पदुम नारायण
[ad_2]