Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नडियाद, 11 मार्च (हि.स.)। नडियाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप एक सोसायटी में निर्माणाधीन मकान का स्लैब करने से तीन श्रमिक दब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को किसी तरह बाहर निकाला जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं।
नडियाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप अदनान पार्क सोसायटी में निर्माणाधीन मकान का स्लैब सोमवार दोपहर को गिर गया। यहां काम कर रहे तीन श्रमिक इसके नीचे दब गए। घटना को लेकर आसपास के लोग जमा हो गए और राहत और बचाव कार्य में जुट गए। स्लैब का मलबा हटाकर तीनों श्रमिकों को बाहर निकाल किया गया। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस के जरिए समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
नडियाद नगरपालिका के सीओ रुद्रेश हुदड ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में सोमवार दोपहर को हादसा हुआ। मकान के मलबे में दबे सभी को बाहर निकाल लिया गया है। मकान के कांट्रेक्टर नेक बताया कि यहां करीब एक दर्जन श्रमिक काम कर रहे थे। मकान की पहली मंजिल का स्लैब ढाला गया था। यह स्लैब ग्राउंड फ्लोर पर गिरा जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। घटना के दौरान श्रमिकों के बच्चे भी समीप में खेल रहे थे, लेकिन सभी बाल बाल बच गए।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव