[ad_1]












– कप्तान से पीड़ित बोला, आरोपित उसे पीट रहे थे और जब बेटी बचाने आई तो उसके छेड़छाड़ की गई
मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना मझोला क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में मोहल्ले के दबंग छवि के युवकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती 24 फरवरी को आरोपित युवकों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जब उनकी बेटी उन्हें बचाने आई तो आरोपितों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित का कहना हैं कि इस मामले में थाना पुलिस ने शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई मगर थाने वालों ने उसे टरका दिया। उसने एसएसपी को बताया है कि इस घटना में थाना पुलिस ने चार के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की थी मगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एसएसपी ने मामले में पीड़िता का मेडिकल कराने और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
पीड़ित ने बताया कि इस मामले में वह अपने परिवार के साथ कांशीराम पुलिस चौकी पर गया था तो उसे पुलिसकर्मियों ने यह कहकर भगा दिया कि आरोपी पक्ष के लोगों की जमानत हो गई है। अब अपने घर जाओ। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि 24 फरवरी को हुई घटना में कड़ी कार्रवाई न होने से विपक्षियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। वह हर समय मारपीट करने पर अमादा रहते हैं।
मंगलवार को एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थानाध्यक्ष को पूर्व में दर्ज की गई एनसीआर में पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट और घटना संबंधी तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/प्रभात