[ad_1]

बेतिया, 12 जनवरी (हि.स)। पश्चिम चंपारण के सरकारी टीचर का पंखे से लटका शव मिला है। घटना का खुलासा सरकारी टीचर आनंद के रूममेट व उसका ग्रामीण शिक्षक शशिकांत विश्वकर्मा के पहुंचने (स्कूल से आने पर)पर शाम में हुई।घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची सिकटा थाने की पुलिस ने छानबीन की और घटना की जानकारी आनंद के परिजन को दी गयी।
आनंद के परिजन के जिले के सिकटा पहुंचने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को पंखे से उतराकर पोस्टमार्टम हेतू बेतिया भेजा। पुलिस घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है।आनंद सिकटा के जगीराहां गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्ष-2022 में अपने ग्रामीण शशिकांत के साथ पदस्थापित था। दोनों शिक्षक की पहचान यूपी के सुल्तानपुर जिले के विवेक नगर के क्रमश:स्वर्गीय भरत कुमार पांडेय व योगेन्द्रचन्द्र विश्वकर्मा के पुत्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आनंद पांडेय व शशिकांत विश्वकर्मा दोनों सुल्तानपुर(यूपी)के विवेक नगर के रहने वाले है। दोनो का वर्ष-2022 में एक ही विधालय में पोस्टिंग होने के बाद सिकटा बाजार के इन्द्र चौक अवस्थित शम्भु स्वर्णकार के मकान में एक ही रूम में किराया लेकर रहने लगे।
गुरुवार को आनंद स्कूल नहीं गया था।शशिकांत ने जब लगभग छह बजे स्कूल से लौटने पर दरवाजा बंद मिला।शशिकांत ने पहले आनंद के मोबाईल पर दरवाजा खोलने के लिए कॉल किया लेकिन आनंद के मोबाईल से जवाब नहीं दिए जाने पर शशिकांत ने किसी तरह दरवाजा खोला।दरवाजा खोलते ही आनंद का पंखे से लटकते देख भौंचक व बेचैन हो गया। शशिकांत ने तत्क्षण अपने एचएम को मोबाईल पर घटना की जानकारी दी तथा मकान से नीचे उतरकर मकान मालिक को भी बताया। मकान मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़
/चंदा