[ad_1]

भागलपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। जिले के सुलतानगंज थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष प्रिय रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू सहित कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चन्द्र यादव, नगर सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू, उप सभापति नीलम देवी, महिला थानाध्यक्ष संगम कुमारी और एसआई प्रमोद कुमार थे। बैठक में थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, मुखिया, सरकारी एंव गैर सरकारी संस्थान के लोगों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा में सरकारी एंव गैरसरकारी संस्थान को शांति एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती मनाने की अपील गई है। प्रतिमा के विसर्जन में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीजे पर पुरी तरह प्रतिबंध किया गया है। इस दौरान बैठक में सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सदानंद कुमार, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, भाजपा नेता विजय सिंह, सरपंच बिमल किशोर यादव, वार्ड पार्षद पंकज यादव, विभुति यादव, नविन कुमार बन्नी, राधा देवी, प्रतिनिधि विपिन मंडल, मो. ईजराईल, जदयू नेत्री प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी देवी आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय