Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 7 जनवरी (हि.स.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित एनबीएसटीसी बस स्टैंड के अंदर से रविवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है।
स्थानीय लोगों ने सुबह बस स्टैंड के अंदर एक वृद्ध को देखा। एनबीएसटीसी बस स्टैंड प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर प्रधान नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक वृद्ध की शिनाख्त में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि तीन चार दिनों से उक्त वृद्ध एनबीएसटीसी बस स्टैंड में ही रह रहा था। संभवत ठंड से वृद्ध की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा
[ad_2]
Source link