Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अजमेर, 20 मार्च (हि.स.)। केकड़ी जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के ढ़िगारिया तेलियान गांव में घर के बाहर अपनी बहन के साथ खेल रहे भाई को बाइक पर दो अज्ञात उठा कर ले गए। रोते हुए बच्ची ने पूरा घटनाक्रम अंदर काम कर रही मां को बताया। मंगलवार शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के पास जंगल में डेढ़ साल के मासूम की लाश मिली।
बोराड़ा एसएचओ धर्मपाल मीणा ने बताया कि 19 मार्च को ढ़िगारिया तेलियान गांव में गिरीराज जाट के डेढ़ साल के बेटे कानाराम की किडनैपिंग की सूचना मिली थी। इस दौरान बुधवार को बरोल रास्ते पर खेत में काम कर रहे लोगों को बालक का शव दिखाई दिया। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों को सूचित किया था। केकड़ी एसपी विनीत कुमार बंसल, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, एडिशनल एसपी रामचंद्र नायक, तहसीलदार हरि सिंह और सरपंच रामरतन ढिगारिया गांव पहुंचे। यहां परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद समझाइश कर बोराड़ा थाने में डॉक्टर्स की टीम से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
पिता गिरिराज जाट ने बताया कि मंगलवार शाम बेटा कानाराम और बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और बेटे को जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले गए। बेटी रोती हुई घर के अंदर आई और अपनी मां को पूरी बात बताई। मैं खेत से आया और थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस से हमने मांग की थी कि जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाया जाए। हमें किसी पर शक नहीं है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने कहा कि परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की थी। समझाइश कर नियमानुसार जो भी मदद होगी की जाएगी। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर