Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिवनी, 4 फरवरी (हि,स.)। जिले के लखनवाडा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लखनवाडा-कारीरात के समीप रविवार की देर शाम को एक स्कार्पियो में आग लग गई। इस मामले में लखनवाडा पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्कार्पियों में सवार केवलारी निवासी डहेरिया परिवार चौरई से विवाह कार्यक्रम से वापस लौटकर केवलारी जा रहे थे इस दौरान लखनवाडा-कारीरात के समीप अचानक स्कार्पियों में आग लग गई। आग लगते ही परिवार से सदस्य वाहन से उतर गये । सभी लोग सुरक्षित है। वाहन में लगी आग को फायर बिग्रेड की मदद से बुझाया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया
ं/मुकेश