Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 1 फरवरी (हि.स.)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को संसद में प्रस्तुत केन्द्रीय अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह सशक्त भारत की दिशा में मजबूत कदम है।
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब, महिलाएँ, युवा और अन्न दाता को सर्वोंच्च प्राथमिकता देते हुए जो बजट बनाया है, वह समग्र राष्ट्रीय दृष्टिकोण से ‘आत्म-निर्भर भारत’ की दिशा में बड़ा कदम है। गरीब कल्याण, अन्नदाता कल्याण, युवा सशक्तिकरण और नारी शक्ति प्रोत्साहन से देश को मजबूत बनाया जा सकता है। बजट में विकसित भारत की यह परिकल्पना प्रतिलक्षित होती है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश