[ad_1]

रायगढ़,20फरवरी(हि.स.)।जूटमिल पुलिस द्वारा 2 फरवरी को जूटमिल शराब भट्टी के सामने से प्लेजर स्कूटी और नगद ₹1500 लूटपाट करने वाले फरार आरोपित अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है ।
चौकी जूटमिल में 3 फरवरी 2024 को मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले रामकुमार खैरवार (41 साल) द्वारा 2 फरवरी की शाम जूटमिल शराब भट्टी के पास से उसकी प्लेजर स्कूटी और ₹1500 को तीन लड़के- संजय भट्ट, प्रेम सारथी व उनका एक साथी (अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद) द्वारा लूटपाट कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। 12 फरवरी को लूटपाट में शामिल आरोपित-संजय भट्ट और प्रेम सारथी को जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिन्होंने साथी अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद को भी घटना में शामिल होना बताया था। जिससे लूटपाट की स्कूटी बरामद कर आरोपितों को लूट और चोरी के अन्य प्रकरण में रिमांड पर भेजा गया था ।
मंगलवार सुबह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को फरार आरोपित अक्षय उर्फ बिट्टू निषाद के घर में होने की सूचना पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ दबिश देकर आज हिरासत में लिया गया।जिसने लूटपाट का अपराध स्वीकार किया और प्रार्थी का लूटा हुआ मोबाईल को पकड़े जाने के डर से नदी में फेंक देना बताया है। आरोपित को जूटमिल पुलिस द्वारा लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान