[ad_1]

उधमपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने वार्ड नंबर-20 से एक रोहिंग्या को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।
जानकारी अनुसार उधमपुर पुलिस ने पिछले दिनों आदेश जारी किया था कि उधमपुर में जिन लोगों द्वारा किरायेदार रखे गए हैं, उनकी वेरीफिकेशन करवाई जाए। वहीं रविवार को पुलिस ने वार्ड नंबर-20 में रहने वाले वेद प्रकाश के घर से एक रोहिंग्या जिसकी पहचान मोहम्मद शाह जलाल पुत्र जलालुद्दीन निवासी वर्मा को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मकान मालिक के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान