Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– परिजन ने लगाया हत्या करने का आरोप
पूर्वी चंपारण,09 फरवरी(हि.स.)। गुजरात में मजदूरी कर रहे युवक द्धारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मृतक जिले के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी हरिशंकर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया गया है,अमित मजदूरी करने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गुजरात गया था। जिसका शव गुरुवार को गुजरात के बापूधाम शहर के एक कमरे से बरामद किया गया।वही इस घटना की सूचना शुक्रवार को मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मची है।
उल्लेखनीय है,कि युवक गुजरात के बापूधाम शहर में पाइपलाइन की ठेकेदारी कर रहे पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज निवासी रतन सिंह के पास मजदूरी का कार्य कर रहा था।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से तस्वीर में गले में फंदा लगाकर शव लटका हुआ दिखाई दे रहा है। उस तरह से कोई आत्महत्या नहीं कर सकता है। क्योंकि तस्वीर में युवक का पैर जमीन में सटा हुआ दिख रहा है। जिससे लग रहा है,कि किसा ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से गले में फंदा लगाकर लटका दिया है।
परिजनो ने बताया कि मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। दो दिन पूर्व अपने घर पर अपने परिजनों से बातचीत भी किया था। इस दौरान उसने कुछ भी ऐसी बात नहीं कही और बातचीत से भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी टेंशन में है।परिजनो ने जिला प्रशासन व गुजरात प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है,ताकि घटना के कारणो का पता चल सके युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश