[ad_1]

नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। लोनी के महमूदपुर गांव में सरपंच चुनाव के प्रत्याशी प्रमोद कसाना की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी बदमाश को साथियों संग पूर्वी जिला की एएटीएस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और चोरी की एक कार बरामद हुई है।
आरोपितों की पहचान सुमित (20), विकास (28) और गुरविंदर उर्फ सोनू (46) के रूप में हुई है। आरोपित सुमित की गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
पूछताछ के दौरान आरोपित सुमित ने खुलासा किया है कि अपने दोस्त महमूदपुर निवासी सचिन कसाना व उसके भाई कपिल कसाना के कहने पर उसने सरपंच प्रत्याशी प्रमोद कसाना की हत्या की थी। प्रमोद अपने गांव का पूर्व प्रधान रह चुका था। अब वह दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि एएटीएस में तैनात एसआई मनोज सोलंकी को सूचना मिली थी कि थी कि कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए चिल्ला फ्लाईओवर के पास पार्किंग में इकट्ठा होने वाले हैं। खबर मिलने के बाद फौरन इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, मनोज सोलंकी व अन्यों की टीम का गठन किया गया।
टीम ने सोमवार को पार्किंग के पास ट्रैप लगा दिया। इस बीच आरोपित मारुति स्विफ्ट कार में वहां पहुंचे। आरोपितों को काबू करने का प्रयास किया तो सुमित ने तमंचा निकालकर एसआई मनोज पर तान दिया। गोली चलाने से पहले सुमित ने आरोपित को काबू कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी/आकाश