[ad_1]

नवादा, 11 जनवरी (हि. स.)। नवादा जिले के करणपुर बालू घाट पर गोविंदपुर के विधायक के गुर्गों पर 5 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर बालूरघाट पर मशीन तोड़फोड़ कर खनन बंद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। जिले के करणपुर बालूरघाट की देखरेख कर रहे मुंशी संगम यादव ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया कि जिला पार्षद विद्या भूषण केवट गुरुवार को 5-6 लोगों के साथ पिस्तौल लेकर बालू घाट पर पहुंचे तथा खनन बंद करने का आदेश देते हुए 500000 रुपये पूर्व में मांगे गए रंगदारी की रुपए की मांग की। नहीं देने पर खनन में लगे मशीन के शीशे भी तोड़ दिए।
मुंशी ने यह भी आरोप लगाया कि विद्या भूषण केवट तथा उनके साथ पिस्टल लेकर साथ रहे घुटन केवट साफ तौर पर कहा कि गोविंदपुर के विधायक कामरान जी का आदेश है कि ₹500000 रंगदारी देना होगा। नहीं देने पर बालू घाट नहीं चलने दिया जाएगा ।बालू घाट का केयरटेकर संगम यादव ने कहा कि इसकी सूचना बालू घाट के मालिक मिनी मैक्स कंपनी के संचालक को दे दी गई है। पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मुहाना किया तथा उन्होंने भी माना कि मशीन में तोड़फोड़ हुई है।
पुलिस अधिकारियोंका कहना है कि पुलिस की देखरेख में बालू घाट पर खनन शुरू कराया जाएगा ।अपराधियों के इस तरह की हरकत से 60 करोड़ की राशि लगाकर बालू घाट चलानेवाले ठेकेदारों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बालू घाट बंद करने से लाखों रुपए सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। संगम यादव ने यह भी कहा कि बालू घाट में लाखों रुपया प्रतिदिन सरकारी राजस्व जमा करते हैं ।इस तरह के रवैया से आम लोगों के परेशानी होने के साथ ही लाखों रुपए सरकारी राजस्व का भी नुकसान हुआ ।इधर इस मुद्दे को लेकर विधायक कामरान को भी संपर्क की कोशिश की गई पर उन्होंने मोबाइल फोन नहीं उठाया ।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/चंदा
[ad_2]