[ad_1]


पूर्वी चंपारण,25 जनवरी (हि.स.)। जिला से सटे नेपाल के बारा जिला पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे चांदी के गहनों के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान नेपाल के सुनसरी के धरान जिला निवासी गुजराज विश्वकर्मा और इटहरी के बद्री विश्वकर्मा के रूप में हुई हैं।
ये दोनों बारा जिला से एक नेपाली नंबर के स्कूटर से काठमांडू की ओर जा रहे थे। पथलैया चेक पोस्ट पर जांच के दौरान उन्हें पकड़ा गया। डीएसपी दधी राम न्योपारने ने बताया कि इनके पास से चांदी का लॉकेट 22 पीस, अंगुठी 33 पीस, मंगलसूत्र 18 पीस, ईयर टॉप 26 पीस, गणेश लॉकेट 70 पीस बरामद हुआ। जिसका वजन 53 तोला है। मामले में जांच और करवाई की जा रही है। भारतीय सीमा से उक्त चांदी आभूषण तस्करी के जरिए काठमांडू भेजा जा रहा था।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद/गोविन्द