[ad_1]

राजगढ़,27 जनवरी (हि.स.)। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िल्या में रहने वाली 59 वर्षीय महिला ने कमरे में म्याल से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम लसुड़िल्या निवासी सुगनबाई (59) पत्नी रमेशचंद सुतार ने कमरे में म्याल से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है महिला मानसिक रूप से बीमार थी साथ ही उसके कोई औलाद नहीं थी। पुलिस ने मृतिका के पति रमेशचंद्र सुतार की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक