[ad_1]


अररिया, 23 मार्च(हि.स.)।
जिले के जोगबनी में 11 मार्च को ड्यूटी के दौरान नाइट गार्ड की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसे आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है।
मृतक अशोक राम पिता -स्व. नैनाई राम जोगबनी के आईपी रोडलाइंस में नाइट गार्ड के रूप में अस्थायी रूप में काम करते थे।अशोक राम की हत्या के बाद परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया।जिसको लेकर 13 मार्च को मृतक अशोक राम की पत्नी रेणु देवी और समाज के लोगों ने गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के माध्यम से एक आवेदन आईपी रोडलाइंस को आर्थिक सहयोग को लेकर दिया।जिसको लेकर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आईपी रोडलाइंस के शाखा मैनेजर और उनके कर्मचारियों के साथ बैठक की।बैठक में राकेश सिंह के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष खुर्शीद आलम,उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,राजकुमार कर्ण,सचिव शमसाद अनवर एवं क्लियरिंग एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव सहित अन्य ने मृतक परिवार के क्षतिपूर्ति को लेकर आपस में आर्थिक सहयोग की सहमति बनाई गई।
बनी सहमति के आलोक में आईपी रोडलाइंस के राकेश सिंह एवं गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण अशोक राम के घर पर पहुंचकर उनके परिजनों को पांच लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।आईपी रोडलाइन्स की और से चार लाख का चेक और गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से एक लाख नगद देकर आर्थिक सहयोग दिया गया।
मौके पर एसोसिएशन की ओर से खुर्शीद आलम,दिनेश साह,शमसाद अनवर,राकेश सिंह,राजकुमार मेहता,सुमित शर्मा,मुकेश कर्ण,संजीव कुमार,विष्णु साह,वार्ड सदस्य भुनटुन,गंगा राम,लखन राम सहित मृतक के परिजन मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल