Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। जसराना थाना क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव झपारा के मजरा नगला रोशन निवासी विनोद कुमार का पुत्र राघवेंद्र उर्फ अंकुश (21) शुक्रवार को घर के पास मौजूद वन विभाग की जमीन पर शौच करने की बात कहकर गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश की तो उसका शव बबूल के पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। युवक के शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
इधर झपारा निवासी एक युवती ने भी अपने मकान में कुंडे पर फंदा बांधकर जान देने की कोशिश की। तत्काल परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर आये, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के प्रेम संबंध झपारा निवासी युवती से थे। युवक की शादी दूसरी जगह से तय होने पर युवती परेशान थी। वह युवक से शादी करना चाहती थी। युवक व एक युवती ने फांसी लगाई है। युवक की मौत हो गई है, जबकि युवती का इलाज चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक/दिलीप
[ad_2]