[ad_1]

राजगढ़, 5 मार्च (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व आशीर्वाद होटल के कमरा नं. 6 में 41 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के दोस्त के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर प्रताड़ित करने व आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 21 फरवरी की रात सुपर मार्केट देवास हालमुकाम गिरनारसिटी राजगढ़ निवासी नोमानखां (41)पुत्र अब्दुलरहूफ खां ने आशीर्वाद होटल राजगढ़ के कमरा नं.6 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की, जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतक का दोस्त शैयदजफर पुत्र फरजनअली निवासी स्वास्तिक काॅलोनी देवास जमीन को लेकर उसे प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की। पुलिस ने मृतक के दोस्त शैयद जफर के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक