[ad_1]





गाजियाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित मदीना मस्जिद में कुछ गैर सामुदायिक लड़के जूते पहनकर प्रवेश कर गये। इस मामले को संज्ञान में लेकर एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने गंभीरता जांच कराई तो इसमें सत्यता पाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को गरिमा गार्डन से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों के नाम अन्नू चौधरी व दक्ष चौधरी हैं।
उधर, धर्मीज स्थल की देखरेख से जुड़े व्यक्ति ने दोनों को हिंदू रक्षादल का पदाधिकारी होना बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि धार्मिक टिप्पणी करने और माहौल बिगाड़ने, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
मामले का मुकदमा शहवाज नामक युवक ने दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि सोमवार रात 12 बजे अन्नू और दक्ष धार्मिक स्थल में घुस आए थे। धार्मिक टिप्पणी करते हुए धक्का-मुक्की की और नवाज नहीं पढ़ने देने की चेतावनी दी। समझाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।
उधर, युवकों ने पुलिस को बताया कि शोर सुनकर दोनों अंदर गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान
/दीपक/मोहित