Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 1 मार्च (हि.स.)। जयपुर एयरपोर्ट थाना इलाके में कोचिंग स्टूडेंट का अपहरण कर परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
जांच अधिकारी एएसआई लटुर प्रसाद ने बताया कि करौली निवासी रमेश बैरवा ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा राहुल बैरवा (22) 26 फरवरी से लापता है। वह पिछले 3 महीने से एयरपोर्ट इलाके में स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में किराए से रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की कोचिंग कर रहा है। 26 फरवरी को कमरा बिना लॉक किए वह निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 28 फरवरी को राहुल के मोबाइल से कॉल आया। उसने बताया कि मुझे किसी ने पकड़ रखा है। मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपये जमा करवा दो, नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। इतना कहते ही उसका कॉल कट गया। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहरण स्टूडेंट की तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप