[ad_1]












झांसी, 26 फरवरी (हि.स.)। सीपरी बाजार थाना के बूढ़ा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ठेला दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि बूढ़ा गांव में सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय नरेश कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।युवक की हत्या किस वजह से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखे मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक/दिलीप