Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,1 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग -52 पर पचोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नेवज नदी के बड़े पुल पर सफाई कर रहे कर्मचारियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया, हादसे में एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने शाजापुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया साथ एक कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और कंटेनर चालक के खिलाफ जानबूझ कर हत्या के प्रयास और मोटरव्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार हाइवे-52 स्थित नेवज नदी के बड़े पुल पर टोल प्लाजा कर्मी सफाई कर रहे थे तभी इंदौर तरफ से जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर क्रमांक एमआर 38 यू 5062 ने एक के बाद एक कर्मी को रौंद दिया। हादसे में सफाईकर्मी रामबाबू (22)पुत्र रतनलाल जायसवाल निवासी कमलसराय थाना सारंगपुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गोविंद (27)पुत्र दिनेश भिलाला निवासी कमलसराय और कैलाश (26) साल निवासी बरुखेड़ी को गंभीर चोटें लगी, जिसमें गोविंद भिलाला ने शाजापुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वहीं कैलाश को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से फरार कंटेनर चालक को करनवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जानबूझकर हत्या के प्रयास की धारा 304, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक