[ad_1]




गुवाहाटी, 13 जनवरी (हि.स.)। एसटीएफ की एक टीम ने जोराबाट के निकट नौ माइल में अभियान चलाकर एक ड्रग्स तस्कर को ड्रग्स समेत गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने बताया कि इंस्पेक्टर के नेतृत्व में शनिवार को वशिष्ठ थाना क्षेत्र के नौ माइल इलाके चलाये गये अभियान के दौरान एक ड्रग्स तस्कर बीशू राय (32, नौ माइल, मेघालय) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से हेरोइन से भरी 52 प्लास्टिक की सीसी, नगद 3,290 रुपये, तीन खाली प्लास्टिक की सीसी के अलावा एक लाईटर बरामद की गई।
गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर के पास बरामद की गई हेरोइन की वजह लगभग 86.5 ग्राम है। गिरफ्तार आरोपित को एसटीएफ की टीम ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]