[ad_1]

राजगढ़,22 फरवरी (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र में ब्यावरा-मधुसूदनगढ़ रोड पर स्थित माधौपुरा जोड़ के समीप चार अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर वाहन में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरुवार को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लटेरी जिला विदिशा निवासी दीपक (32) पुत्र गगनेश्वर व्यास ने बताया कि बीती रात ब्यावरा-मधुसूदनगढ़ रोड़ स्थित माधौपुरा जोड़ के समीप अज्ञात चार लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौंज की, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान किया और मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 341, 427 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक