[ad_1]

राजगढ़,29 जनवरी (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम परोलिया में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने करकरी थाना भोजपुर निवासी पति, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम परोलिया थाना जीरापुर निवासी 25 वर्षीय कांताबाई सौंधिया ने बताया कि पति एलकार पुत्र श्रीलाल सौंधिया, देवर कैलाश और ससुर श्रीलाल पुत्र कैलाशसिंह सौंधिया निवासी करकरी थाना भोजपुर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हैं, जिसके चलते मायके परोलिया में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक