[ad_1]

कोलकाता, 10 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की हिरासत में मौजूद आरोपित के घर छापेमारी कर कार्बाइन और अन्य चीजें बराबर की है। एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने शनिवार शाम इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को सब्यसाची गोस्वामी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसके दक्षिण 24 परगना के माइपीठ कोस्टल थाने के अंतर्गत घर पर छापेमारी की गई। वहां 9-एमएम की कारबाइन और 20 राउंड गोलियां बरामद हुई है। 21 हजार रुपये नगदी, लैपटॉप, मेमोरी कार्ड, कई संदिग्ध किताबें, उग्रवादियों के लेटर्स और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश /गंगा