[ad_1]




अररिया,12 जनवरी(हि.स.)। बसमतिया ओपी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।बसमतिया ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।बसमतिया ओपी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बीआर38पी 4901 नामक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप नेपाल की ओर ले जाया जाने वाला है।सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस ने जब उक्त बोलेरो गाड़ी की जांच की तो उसमे लदे चार प्लास्टिक के बोरे में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया।
मामले में पुलिस ने सिमराहा थाना क्षेत्र के सुकसेना निवासी तस्कर हेमंत कुमार पिता – प्रकाश मेहता को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है और गाड़ी से कुल 105 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप की भी जब्ती की है।इस बात की पुष्टि फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने भी की।गिरफ्तार किए गए तस्कर हेमंत कुमार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा
[ad_2]