[ad_1]

मालदा, 16 जनवरी (हि.स.)। जिले के कालियाचक थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम खोकोन मंडल (31) है। वह कालियाचक थाना अंतर्गत जलालपुर के जमीरघाटा इलाके का निवासी है। कालियाचक थाने की पुलिस ने मंगलवार को पत्रकार सम्मलेन कर इसकी जानकारी दी।
बताया गया कि सोमवार देर रात कालियाचक पुलिस ने जमीरघाटा रोड पर खोकोन को संदिग्ध अवस्था में देखा। जब खोकोन की तलाशी ली तो उसके पास से एक आग्नेयास्त्र व एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कालियाचक थाना की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा