[ad_1]

लखनऊ, 04 फरवरी(हि.स.)। पारा थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह और उनकी टीम गस्त कर रही थी, तभी भरोसा मोड़ पर उत्तराखंड के नम्बर वाली एक डीसीएम आती दिखी। जब डीसीएम को रोका गया तो उसके चालक व परिचालक भाग निकले। डीसीएम की जांच करने में उसके भीतर से 175 गत्ते 750 एमएल, 235 गत्ते 375 एमएल, 235 गत्ते 180 एमएल अवैध शराब बरामद हुए। बरामद अवैध शराब की कीमत 37 लाख रुपये बतायी गयी है।
डीसीएम की जांच में पारा थाना की पुलिस को फर्जी इनवायस बिल बरामद हुआ। जो हरियाणा से कोलकाता बंगाल के लिए दो सौ आर्गेनिक कम्पोस्ट बैग पर जारी हुआ था। पुलिस ने यूके 08 सीबी 5565 डीसीएम को जब्त करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है। समूचे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पारा थाना के निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने अवैध शराब बरामद करने वाली टीम को बधाई दी है। वहीं फरार हुए चालक परिचालक की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाने को निर्देशित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक/दिलीप