[ad_1]

उत्तर 24 परगना, 04 जनवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत कमरहाटी में गुरुवार दोपहर तृणमूल एक कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई है। गंभीर हालत में उसे सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तृणमूल कार्यकर्ता का नाम कल्लू उर्फ आसिफ है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर षष्ठीतला इलाके में दो-तीन बदमाशों ने कल्लू उर्फ आसिफ को गोली मार दी। उनके हाथ और पैर में गोली लगी है। कल्लू को गंभीर हालत में सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। किस वजह से उस पर गोलीबारी की गई, खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कल्लू इलाके में सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। कल्लू को राजनीतिक कारणों से गोली मारी गयी या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा
[ad_2]
Source link