[ad_1]

जयपुर, 12 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर एसयू टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पटवार मण्डल घोड़च तहसील देलवाडा जिला राजसमंद के पटवारी को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर एसयू टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी पंकज खटीक पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी उदयपुर एसयू टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी पंकज खटीक को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप