[ad_1]

हुगली, 06 फरवरी (हि.स.)। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत चुंचूड़ा थाने की पुलिस ने 315 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है।
पुलिस मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने चुंचुड़ा -धनियाखाली रोड़ नंबर-2 के फार्म साइड गेट के पास नाका चेकिंग अभियान चलाकर एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा, जो अवैध पटाखों से भरी हुई थी। तलाशी लेने पर कुल 10 कार्टून प्रतिबंधित ध्वनि वाले पटाखे जिनका वजन लगभग 315 किलोग्राम पाया गया। कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण प्रतिबंधित पटाखों को जब्त कर लिया गया और दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा