Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]















झांसी,11 जनवरी(हि.स.)। टहरौली थाना क्षेत्र में खेत पर ग्राम धवारी निवासी 22 वर्षीय युवक मानवेन्द्र अहिरवार का शव गुरूवार को मिलने से सनसनी फैल गई। 10 जनवरी को हुई मामूली कहासुनी के बाद आज युवक की लाश खेत पर मिलने की घटना को एसपी सिटी ने संदिग्ध बताया है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व 10 जनवरी को मुहल्ले के ही एक युवक से बेटे का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आज सुबह उसका शव खेत की मेड़ पर मिला। एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतक के पीठ में चोटें नजर आ रही हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इस मामले में परिजनों से भी संदिग्धों की जानकारी ली।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित
[ad_2]