Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलवल, 27 जनवरी (हि.स.)। पलवल-कलवाका मार्ग पर पातली गांव के निकट केंटर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। शनिवार को शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर केंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार दुरधौला गांव निवासी रामचंद्र ने दी शिकायत में कहा है कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। गांव के ही निवासी राजबीर के साथ बाइक पर बैठकर दुधौला से पलवल आ रहा था। लेकिन जब उनकी बाइक पर पातली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज गति से एक केंटर आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसके बाद केंटर चालक केंटरको मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने राजबीर को दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे निजी अस्पताल में उपचार केलिए दाखिल कराया गया है।
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। घायल रामचंद्र के बयान पर केंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस केंटर के चालक की तलाश में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव