[ad_1]

नैनीताल, 25 जनवरी (हि.स.)। नैनीताल जनपद की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने वर्ष 2024 के लिए जनपद में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
गुरुवार को जारी आदेशों के अनुसार जनपद में बैंकों, कोषागार एवं उप कोषागारों को छोड़कर समस्त कार्यालयों व संस्थानों में नंदाष्टमी का अवकाश 11 सितंबर को, अष्टमी श्राद्ध यानी अष्टका का अवकाश 24 सितंबर को एवं नवमी श्राद्ध यानी अनष्टका का अवकाश 25 सितंबर को रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/नवीन /वीरेन्द्र