[ad_1]

भोपाल, 10 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुशंसा पर वित्त विभाग द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को 120 करोड रुपये की राशि आहरित करने की अनुमति प्रदान की गई है। यह जानकारी शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त भरत यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष 31 मार्च से लगाए गए प्रतिबंधों को शिथिल करते हुए वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। नगरीय विकास आयुक्त यादव ने बताया कि विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में इस राशि से नगरीय निकायों में अधोसंरचना संबंधी कार्य किए जायेंगे। गौरतलब है कि यह राशि सम्बन्धित निकायों के खातों में पहुंच गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश