Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 23 जनवरी (हि.स.)। मनी लांड्रिंग मामलों की जांच करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई कई घंटे तक चली।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लाटों से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज केस में यह कार्रवाई की गई है। यह 70 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड का मामला है। इस घोटाले को लेकर हुडा के करीब छह अधिकारियों की भूमिका जांच के दायरे में है।
सूत्रों के मुताबिक गलत तरीके से पैसे रिफंड लिए गए हैं। इस घोटाले को साल 2015 से 2019 के अंजाम दिया गया। ईडी की जांच के दायरे में सरकारी अधिकारियों के अलावा कई रियल एस्टेट कंपनियों के अधिकारी भी हैं। पंचकूला में सेक्टर-20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में एक प्रॉपर्टी डीलर के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है। पंचकूला में एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर के आवास पर भी रेड की गई है। यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील