[ad_1]

कामरूप (असम), 10 मार्च (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के हाजो वर्णित में भयावह सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में एक एक बोलेरो पिकअप वैन और एक बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में एक की मौत, 10 से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि मृतक की पहचान मुकलमुआ के साउलखोवा पार के निवासी फूलबर अली के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में रेफर किया गया है।
हादसा मुकालमुआ से मछली लेकर गुवाहाटी जा रही बोलेरो पिकअप वैन (एएस-25डीसी-0607) की बाइक (एएस-14के-1290) के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गयी। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद