[ad_1]

-चापर रेल यात्री एसोसिएशन की पहल पर विरोध प्रदर्शन
-रेल विभाग, रेल मंत्री और असम के मुख्यमंत्री को तीन सूत्री ज्ञापन प्रेषित
धुबड़ी (असम), 10 मार्च (हि.स.)। धुबड़ी जिले के चापर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आज चापर के निवासियों ने फिर से आंदोलन किया। वृहत्तर चापर के लोगों की अनदेखी, प्रताड़ना, चापर में पैसेंजर ट्रेनों को रोकना ही होगा, मैनागुड़ी-जोगीगोपा रेलवे लाइन पर यात्री ट्रेनों के आवागमन की मांग को लेकर विभिन्न नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।
उल्लेखनीय है कि चापर रेल यात्री एसोसिएशन की पहल पर आज चापर रेलवे स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रेल विभाग, रेल मंत्री और असम के मुख्यमंत्री को अपना तीन सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञात हो कि चापर से बिलासीपारा की दूरी 30 किमी वहीं दूसरी चापर से अभयापुरी की दूरी 35 किमी है। ऐसी स्थिति में चापर में यात्री ट्रेन का ठहराव बहुत आवश्यक है। वहीं चापर तीन जिलों की सीमा होने के अलावा, एक कृषि विश्वविद्यालय, तीन चाय बागान हैं। इन सबके बीच वृहत्तर चापर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग से इस मांग को जल्द से जल्द स्वीकार करने की मांग की गयी।
अगर रेल विभाग चापर के लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम करने और विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद