Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी,12 फरवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह को बड़ी मात्रा में फल, सब्जी, दूध और गैस सहित आवश्यक सेवाओं का वितरण किया गया।
रविवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा की निगरानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी मात्रा में आवश्यक सामग्री जिसमें दूध, सब्जियां, गैस, सिलेंडर दवाइयां सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखते हुए बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। बनभूलपुरा के प्रत्येक क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांतिपूर्वक तरीके से आवश्यक सेवाओं की पूर्ति की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज