[ad_1]

कुल्लू, 13 फरवरी (हि.स.)। थाना बंजार के अंर्तगत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला सोमवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम इलाके में थ्रिमला में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 338 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोम दत्त (31) पुत्र झान सिंह निवासी गांव खुन्दन डाकघर व तहसील बंजार ज़िला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील