[ad_1]

पश्चिम चंपारण(बगहा), 11 मार्च (हि.स.)।वाल्मीकि व्याध्र परियोजना वन प्रमंडल दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कोतराहा वन परिसर में वनरक्षी रितु कुमारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के बीच हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर वाल्मीकि नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।
इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ निशामणी ने बताया कि वन कर्मियों के बीच हुए मारपीट के मामले की जांच डीएफओ वन प्रमंडल दो के द्वारा किया जायेगा और उनके विरुद्ध दोषी पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,कि वन कर्मियों के मामले में डीएफओ के जांच उपरांत अनुशंसा के बाद विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
वन संरक्षक सह क्षेत्र निर्देशक डॉ नेशामणी ने यह भी बताया कि जांच के बाद दोषी पाये जानेवाले वनकर्मियों के विरुद्ध निश्चित रूप से विभागीय कार्रवाई की जायेगी। वही वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि इस मामले में अभिषेक कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर और रितु कुमारी वनकर्मी के पति श्रवण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी हो कि वनरक्षी महिला रितु कुमारी से छेड़ छाड़ के आरोप में डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार के ऊपर वाल्मीकिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी।