Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– खनिज अमले को देख की भागने की कोशिश, पीछा कर पकड़ा
श्योपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। खनिज विभाग ने शुक्रवार को श्योपुर स्टेडियम के सामने से रेत का अवैध परिवहन करती दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। चेकिंग के दौरान खनिज अमले को देखकर ट्रैक्टर चालकों ने वाहनों को भगाने की कोशिश की लेकिन खनिज अमले ने पीछा कर रेत से भरी दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। दोनों वाहनों को देहात थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले ने बताया कि रेत के अवैध परिवहन की शिकायत पर स्टेडियम के सामने से रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई हैं। जिनमें पंजीयन नंबर अंकित नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि रेत खनिज का परिवहन करते हुए स्टेडियम के पास जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया तो दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालकों द्वारा वाहनों को लेकर भागने की कोशिश की गई। जांच दल ने दोनों वाहनों का पीछा कर पकड़ लिया। नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर, जिसका चेसिस क्रमांक एमबीएनएके 49 एनएचटीबी 04510 है। उसके चालक हेमराज पुत्र ब्रजमोहन आदिवासी से ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत खनिज के जब्त किया गया। उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन घन मीटर रेत भरी पाई गई है। ट्रैक्टर के मालिक का नाम प्रकाश मीणा निवासी सलापुरा बताया गया है। इसी प्रकार एक अन्य ट्रैक्टर, जिसका चेसिस क्रमांक एमबीएनएके 49 एनएचटीबी 04520 है। उसके चालक ने ट्रैक्टर को लेकर भागने के लिए ट्रॉली को पलट दिया लेकिन खनिज अमले ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और ट्रॉली को सीधा करके लाया गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। इस ट्रैक्टर के मालिक का नाम रामजनम निवासी सलापुरा बताया गया है। उक्त दोनों वाहनों को देहात थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश