Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 29 फरवरी (हि.स.)। फुलबाड़ी- 1 नंबर ग्राम पंचायत के साउथ कॉलोनी में एक 50 साल के बुजुर्ग पर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। यह वारदात दो-तीन दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित किशोरी के तरफ से बुधवार रात को एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बुजुर्ग का नाम निर्मल सरकार है। वह पीड़ित किशोरी का पड़ोसी है।
पीड़ित परिवार के तरफ से बताया गया कि आरोपित पड़ोसी निर्मल सरकार को किशोरी मामा कहकर बुलाती थी। जिस वजह से किशोरी का निर्मल के घर आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि रविवार को निर्मल ने खाली घर का फायदा उठाकर किशोरी को बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता कि किशोरी किसी तरह भाग निकली। घटना के बाद किशोरी को आरोपित ने इस संबंध में किसी को बताने पर देख लेने की धमकी दिया। जिससे किशोरी डर गई। हालांकि बाद में किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। जिसके बाद बीती रात पीड़ित परिवार की तरफ से एनजेपी थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा